बदायूं: मीरा सराय रोड, जालंधरी सराय में उपभोक्ताओं ने अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोड जाम करने का किया प्रयास
Budaun, Budaun | May 30, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय रोड जालंधरी सराय में अमर ज्योति फाइनेंस कंपनी है। यह कंपनी लोगों का रुपया 5 साल में दुगना करने का दावा करती है। इस कंपनी में करोड़ों रुपया उपभोक्ताओं ने एजेंटों के माध्यम से जमा किया। जब उनका रूपया डबल हो गया तो कंपनी रुपए देने में आना कानी करने लगी और कई बार तारीख डाल दी गई।