बासोदा: बासौदा के काली पठार में स्कूटी चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Basoda, Vidisha | Feb 12, 2025 बुधवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बासौदा के काली पठार में मोटरसाइकिल से जा रहे तीन लोगों को एक स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर बैठे तीनों व्यक्तियों को चोटें आई हैं फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है