उमरिया जिले कि लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राजनगर छतरपुर से लाडली बहना योजना के 15 सौ रु 109129 महिलाओं के खातो में 1,60,294,900 रूपये भेजे गये है । राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उमरिया जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर सभागार में देखा एवं सुना गया । इस अवसर पर उमरिया नगर की बडी संख्या में लाड़ली बहने उपस्थित रहीं।