फतेहाबाद: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में वोट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, प्रेस विज्ञप्ति जारी
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़ में लोकसभा आम चुनाव 2024 के संबंध में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल के दिशा निर्देशानुसार सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के तहत सामान्य मतदाताओं का वोट का अधिकार सबसे प्रमुख हथियार स्लोगन के अंतर्गत संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए वोट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।