शिवहर: जिले में सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ मारपीट का फेक वीडियो हुआ वायरल, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शिवहर जिला अंतर्गत पूर्व सांसद आनंद मोहन के साथ मारपीट करने का एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है. आपको बता दे की शिवहर जिला में इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुआ है. भ्रामक वीडियो डालने वाले के विरुद्ध साइबर थाना शिवहर में कांड संख्या 5/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।