जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में शीतलहर एवं पाला से बचाव हेतु समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। गरीब, निःसहायों के लिए रैन बसेरों, कम्बल वितरण और अलाव की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। ऊर्जा विभाग को ट्रांसफार्मर लोड क्षमता जांचने और बिजली तारों की सुरक्षा का निर्देश दिया गया।