महुआ: महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में नवनिर्मित घर को जेसीबी से तोड़ने का आरोप
महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में नवनिर्मित घर को जेसीबी से तोड़ने का आरोप। मामले में पीड़ित बिंदेश्वर महतो ने घटना की सूचना महुआ थाने को दी है। मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन जेसीबी से घर तोड़ देने का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।