संभल: जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गवां में एक मकान की जांच की, जिसमें 120 किलो पनीर मिला
आयुक्त खाद्य औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा पनीर की गुणवत्ता की जांच हेतु अभियान चलाया गया,इस अभियान दौरान टीम द्वारा एक मकान में खड़े वाहन को चेक किया गया,जिसमें 120 किलोग्राम पनीर विभिन्न होटल, अन्य दुकानों पर बिक्री हेतु रखा मिला। वही कारोबारकर्ता द्वारा लाइसेंस भी नहीं दिखाया।