फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रामनगर बालमी से पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, 30 प्रतिशत कमीशन पर करते थे काम
Phulwari, Patna | Jan 11, 2025 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के रामनगर बालमी स्थित सहाय मेंशन के फोर्थ फ्लोर से पुलिस ने मुख्य सरगना समेत 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह 10:00 बजे मामले की जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान गैंग के सरगना ने बताया कि 30% कमीशन पर वह बाकी चारों अपराधियों को हायर किया था।