कुरसाकांटा: कुआड़ी बाजार में जलजमाव और किचरमय सड़क से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
कुआड़ी बाजार एक बार फिर जलजमाव व किचर से त्रस्त है। मुख्य सड़क से कुआड़ी हाट जानेवाली सड़क पर बारिश का पानी व किचर जमा हुआ है, रविवार की रात्रि हुई हल्की बारिश में तालाब जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से वर्षा का पानी सड़कों पर फैल गया है। सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों मे शुमार कुआड़ी बाजार जलजमाव की परेशानी से ग्रस्त है। इधर लोगों