नैनीताल: जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय व समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र 13 सितंबर को रहेंगे बंद
जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने कहा शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी होने के चलते नैनीताल जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। उन्होंने कहा देहरादून से 13 सितंबर को जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट की सम्भावना व्यक्त की हैं।