13 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस लाइन झाबुआ में व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच व परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के निर्देश पर आयोजित किया गया।