खुरई: मुहासा पंचायत में पेपरलेस तरीके से दोनों बूथों पर 71% मतदान हुआ, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Khurai, Sagar | Jul 22, 2025 मंगलवार दोपहर 3 बजे तक खुरई की मुहासा पंचायत में सरपंच चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया, मतदान सुबह 7 बजे से प्रारम्भ हो गया,मतदान के लिए मुहासा और हलऊ दो बूथ बनाये गए थे,दोनों बूथों पर कुल 1250 मतदाताओं में से 871 मतदाताओं ने मतदान किया, इस बार चुनाव आयोग ने पेपर लेस मतदान का परिक्षण किया जिससे मतदाता संतुष्ट नजर आये, मतदान का अधिकारियो ने किया निरीक्षण