झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी तिराहे पर कपड़े उतारकर खड़ा हुआ छात्र, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 3, 2025 बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्टूडेंट ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और खुद को पूरी तरह नग्न कर लिया। आसपास से गुजर रहे विद्यार्थी यह नजारा देखकर हैरत में पड़ गए। एक कर्मचारी ने इस हरकत की सूचना कुलपति कार्यालय को दी, जिसके बाद विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट को कपड़े पहनाए।