मेरठ: कॉमेडियन कलाकार सुनील पाल के अपहरण मामले को मुंबई पुलिस ने मेरठ पुलिस को किया ट्रांसफर, मेरठ पुलिस करेगी जांच
Meerut, Meerut | Dec 11, 2024 मेरठ में 2 दिसंबर को हास्य कलाकार सुनील पाल का अपहरण कर लिया गया था जहां मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी वहीं बुधवार को एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई पुलिस ने मामले को मेरठ पुलिस को सौंप दिया है अब मेरठ पुलिस पूरे मामले की जांच कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी