मेरठ: मोना हत्याकांड में 25000 का आरोपी अरेस्ट: लोहियानगर पुलिस की गोली पैर में लगी,बजौट क्षेत्र में हुई मुठभेड़
Meerut, Meerut | Dec 11, 2024 मेरठ के कोतवाली स्वामीपाड़ा में 16 जून 2024 को रिटायर इंजीनियर की बेटी मोना की गला काटकर हत्या के मामले में 25 हजार के इनामी उमर को एसओजी और लोहियानगर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। इस हत्याकांड में आरोपी समर और अयान जेल जा चुके हैं।