आपको बता दें कि अमरोहा शहर के टीपी नगर चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जोया की ओर से दूध लेकर शहर आ रहे एक दूधिया को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दूधिया का सारा दूध सड़क पर बिखर गया। जानकारी के अनुसार गांव भीखनपुर मुंडा निवासी जुल्फिकार मंगलवार सुबह करीब एक क्विंटल 15 लीटर दूध लेकर शहर की ओर जा रहे थे।