लाडपुरा: कोटा में युवा संबल मेले की तैयारियों को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, सजेगा अवसरों का महाकुंभ
Ladpura, Kota | Jan 7, 2026 युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से 12 जनवरी को आयोजित होने वाले “युवा संबल” मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को दोपहर 3 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक युवा इस मेले में भाग लें तथा रोजगार, व्यवसाय एवं उद्यम से जुड़े अवसरों का लाभ लेकर आत्