मिर्ज़ापुर: लूसा गांव में क्षेत्रीय लेखपाल समेत 6 लोगों पर गलत तरीके से खेत की नापी कराने का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव में पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल समेत छह लोगों पर गलत तरीके से खेत की नापी कराने का आरोप लगाया है। डीएम से न्याय की गुहार लगायी। कहा कि मोबाइल नंबर भी लेखपाल के पास था लेकिन बिना सूचना के मौके पर पहुंचकर नापी करा लिया।