बरहट: आशा पायल फाउंडेशन ने गुरूपुर व गंगटी की दो विवाह योग्य कन्याओं को दी विदाई सामग्री, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन का संदेश
Barhat, Jamui | Nov 24, 2025 खैरा के खड़ाइच पंचायत के गुरूपर गांव निवासी रविन्द्र साव की पुत्री निशु कुमारी एवं चूवा पंचायत के गंगटी गांव निवासी विनोद शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी का विवाह उपरांत आशा पायल फाउंडेशन द्वारा सोमवार को विदाई सामग्री दी गई। उक्त जानकारी 6 बजे दी। बताया की विदाई सामग्री के रूप में ट्रंक, तोषक, कंबल, बर्तन सेट, वर-वधू वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई।