ब्यौहारी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मानपुर रोड स्थित शासकीय भूमि पर ऑडिटोरियम निर्माण को लेकर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अवैध रूप से बने मकान को मंगलवार दोपहर 1 बजे हटाया गया। कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद कुमार गौतम के नेतृत्व में शांतिपूर्वक हुई। मौके पर तहसीलदार, पुलिस एवं नगर परिषद अमला मौजूद रहा।