अमरोहा: अमरोहा में आज रात ब्लैकआउट, जिलाधिकारी की अपील- 8 बजे से करें लाइट बंद
Amroha, Amroha | May 7, 2025 आज बुधवार की सुबह करीब 11:00 अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जनपदवासियों से अपील की है कि आज बुधवार की रात 8:00 से 8:15 तक ब्लैकआउट करें। उन्होंने बताया कि पहला सायरन रात 8:00 बजे बजेगा, जिसके साथ ही सभी लोग अपने घरों की लाइटें बंद करें। दूसरा सायरन रात 8:15 बजे बजेगा, तब लाइटें दोबारा चालू की जा सकेंगी।