घाघरा: कुहीपाट बरवा टोली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Ghaghra, Gumla | Dec 29, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के कुहीपाट बरवाटोली गांव निवासी आजाद उरांव (18) ने घर से लगभग एक किमी दूर सेमरटोलीटांड़ स्थित बरगद के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया जंहा रविवार को पीएम करा परिजनों को सौंप पुलिस छानबीन कर रही।