कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कई थाना प्रभारियो के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, वहीं डलमऊ के कोतवाल श्याम कुमार पाल को बछरावां तबादला कर दिया है तो वहीं सलोन में तैनात रहे राघवन सिंह को डलमऊ में तैनाती मिली है।मंगलवार को समय करीब 5:00 बजे राघवन सिंह ने डलमऊ में चार्ज ग्रहण कर लिया है।