अमरोहा: एसपी अमित कुमार आनंद ने 19 सब इंस्पेक्टर सहित 33 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल
Amroha, Amroha | Jun 18, 2025 आज बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 सब इंस्पेक्टर 14 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया जा रहा है।