शहर के सबसे ऊंचे शिखर वाले बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में यादव बंधुओं ने किया जलाभिषेक
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2025 वाराणसी में सावन के दूसरे सोमवार को सीर गोवर्धन के यादव बंधुओं ने बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर घर-परिवार व लोक मंगल की कामना की। इस दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आस्थावानों की लाइन लगी रही।