युवा कांग्रेस के पूह ब्लॉक अध्यक्ष उर्गेन यांगफेल ने मंगलवार शाम करीबन 5 बजे के आसपास पूह में कहा कि युवा कांग्रेस जनसेवा में हमेशा ज़िला के अंदर आगे रही है। ज़िला भाजपा नेता कांग्रेस संगठन व केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाने से बेहतर है कि वे जनहित के काम करें।और भाजपा अपनी गुटबाज़ी को ठीक करने का काम करें।क्योंकि ज़िला में भाजपा के तीन गुट तैयार है।