लाडपुरा: कैचमेंट एरिया में मूसलाधार बारिश के कारण कोटा बैराज के 9 गेट खोलकर 1.5 लाख क्यूसेक पानी की चंबल नदी में निकासी
Ladpura, Kota | Jul 14, 2025 कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से चंबल के बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। इसके चलते बैराज के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। सुबह साढ़े 10 बजे करीब बैराज के 9 गेट खोले गए। करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज के ज्यादातर गेट 15-15 फीट खोले गए है। कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जलस्तर 853.10 फीट है।