लोहरदगा: सदर अस्पताल परिसर में जिले के चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे के लिए ओपीडी बंद, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है इसके विरोध में लोहरदगाजिले में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले सदर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कार्य बहिस्कार कर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी