गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने रविवार 12 बजे ग्राम पंचायत नौव्वागाँव के बूथ संख्या 60 और गौरा बुजुर्ग के बूथ 66 पर SIR एवं “कुंडी खटकाओ” अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची संबंधी प्रपत्र एकत्र किए। उन्होंने लोगों को अभियान की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जागरूक किया तथा सभी परिवारों से अपने सदस्यों के नाम सही दर्ज कराने की अपील की।