12 मार्च 2026 को कटिहार जिला अंतर्गत प्राणपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर मंगलवार की दोपहर लगभग 01 बजे पूर्व सांसद सह वर्तमान विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने कई निर्देश दिए।