पुलिस ने 20 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे थाना प्रभारी अमर सिंह ने 3 साल से फरार वांछित सप्लायर जगदीश निवासी ढोलकिया , भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पोस्त तस्करी के मामले में इस पर 20 हजार रुपए ईनाम घोषित किया गया था। इस कार्यवाही में विशेष भूमिका कांस्टेबल रामावतार की रही।