अलवर: चैत्र नवरात्र के चलते बाला किला स्थित करणी माता का मेला शुरू, 9 दिनों तक सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जा सकेंगे श्रद्धालु
Alwar, Alwar | Apr 9, 2024 अलवर चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो गए हैं मंदिरों और घरों में आज घट स्थापना की गई है। नवरात्र मे बाला किला स्थित करणी माता मंदिर में 9 दिनों तक मेला भरेगा। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु करणी माता मंदिर जा सकेंगे मंदिर तक केवल दुपहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा आज सुबह से ही श्रद्धालु करणी माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।