बरही: 24 सितम्बर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरही में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, पदमा में होगा रोड शो
आगामी 21 सितंबर से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर बरही क्षेत्र के एनएचएआई डाक बंगला प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा, बरही के पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया और इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।