हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव में हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने जानकारी दिऐ।