दुबहा बाजार के कौड़िया क्षेत्र अंतर्गत अहियाचेत के गड़रियापुरवा निवासी मोहम्मद अली ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि मंगलवार को उसकी बहू साफिया और पुत्री कैशरून खेत में बकरी का चारा काट रही थीं। गांव के ही चार लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। 7 बजे थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।