जानसठ: सिखेड़ा पुलिस ने मारपीट प्रकरण के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई जारी
सिखेड़ा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट प्रकरण मामले के दो आरोपियों को सोमवार दोपहर 3:00 के आसपास गिरफ्तार किया है,SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आरोपी विक्रांत और विशाल को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।