जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मारपीट प्रकरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश के दौरान मारपीट प्रकरण मामले के तीन आरोपियों को शनिवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास गिरफ्तार किया। एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत बंटी,रामधन और जयपाल को गिरफ्तार कर भेजा जेल।पुलिस द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।