कानपुर: राष्ट्रीय सम्मान के साथ शहीद कैप्टन सुधीर यादव पंचतत्व में विलीन, हर आंख हुई नम
पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद कैप्टन सुधीर यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार 4:00 बजे बिठूर में गंगा किनारे उनका राष्ट्रीय सम्मान के साथअंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। कानपुर देहात के मैथा स्थित हरकिशनपुर में पैतृक घर शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही हर तरफ चीखें गूंजने लगीं। कुछ देर यहां अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया था