कानपुर: सड़क पर खुलेआम सज रही जुए की फड़, बर्रा का वीडियो बताकर सोशल मीडिया पर पुलिस आयुक्त से शिकायत
सड़क पर खुलेआम जुए की फड़ सज रही है। लोग बैठकर बेखौफ होकर जुआ खेलते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बर्रा थाना क्षेत्र का बता कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है और प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई है। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी मैं जानकारी दी की वीडियो की जांच की जा रही है।