मांट। थाना क्षेत्र के भांडीरवन में गुरुवार की शाम को आयोजित किये गए हुरंगा में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। राधा कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन में गुरुवार हुरंगा का आयोजन किया गया था,जिसमें बड़ी तादाद में लोग हुरंगा देखने आए हुए थे,शाम पांच बजे करीब गांव छाँहरी के ही विष्णु व चन्द्रशेखर के बीच जमकर लाठी डंडे चले।