करनाल: आत्म मनोहर जैन मुनि अस्पताल में प्राकृतिक वैलनेस सेंटर का केंद्रीय आयुष मंत्री 25 मार्च को करेंगे उद्घाटन
Karnal, Karnal | Feb 23, 2024 इंद्री रोड स्थित आत्मा मनोहर जैन मुनि अस्पताल में 25 मार्च को केंद्रीय आयुष मंत्री प्राकृतिक वैलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी आत्म मनोहर जैन मुनि अस्पताल के जैन मुनि पियूष द्वारा दी गई । इस मौके पर उनके साथ हरियाणा स्वच्छता अभियान के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।