दिनारा: महारोड़ गांव की एक महिला ने मारपीट को लेकर पति ससुर और सास के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Dinara, Rohtas | Sep 7, 2024 महरोड़ गांव की महिला ने शनिवार को थाने में प्राथमिकी कराई गई है। इस मामले में पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महरोड़ निवासी मनोज प्रजापति की पत्नी शुमंती देवी द्वारा मारपीट करने को लेकर पति, ससुर एवं सास के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।