शहर के व्यस्ततम मार्ग गर्ग चौराहा में आज रविवार शाम 6:10 मिनट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क के बीचो-बीच दो बैलों के बीच संघर्ष प्रारंभ हो गया आलम यह रहा कि यहां करीब 20 मिनट तक सड़क के दोनों और आवागमन बंद रहा वहीं कई व्यवसाईयों को भी अपनी दुकान बंद करनी पड़ी इस तरह के नजारे शहर में आए दिन निर्मित हो रहे हैं। निगम प्रशासन की हॉका गैंग सिर्फ नाम की है।