प्रयागराज: बाघंबरी मठ के पास अखाड़ा परिसर से निकली तपो निधि श्री पंचायती आनंद अखाड़े की पेशवाई, सुरक्षा हेतु तैनात हुई पुलिस फोर्स
बाघंबरी मठ के पास स्थित आनंद अखाड़ा परिसर से सोमवार को करीब 3:00 बजे तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़े की पेशवाई निकली गई है।जिसमें 1000 से ज्यादा साधु-संत हाथी घोड़े ऊंट और रथ पर सवार होकर निकले। ढोल नगाड़े शंखनाद और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जा रहा है।मौके पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा है तथा सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात है।