बरही: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी के निधन पर बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने दी श्रद्धांजलि
उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पूनमचंद यादव का निधन परिवार और उनके अनुयायियों के लिए एक गहरा आघात है। इसी क्रम में, बीते कल बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।