देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने लाडपुर तिराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, ज्वैलरी और नगदी बरामद
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का देहरादून पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। मंदिर गए परिवार के सूने घर से दो लाख की ज्वैलरी और नगदी चोरी करने वाला अभियुक्त शोयब खान पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की जांच के आधार पर आरोपी को लाडपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।