कलेर: इस्माइलपुर में वीडियो के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान मतदान के लिए लोगों को दिलाया गया शपथ
Kaler, Arwal | May 15, 2024 बुधवार को कलेर प्रखंड के इस्माइलपुर में वीडियो मनोज कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में वीडियो ने लोगों को मतदान के महत्व पर जागरुक करते हुए मतदान की प्रक्रिया समझाइ साथ ही लोगों को उनके मतदान के अधिकार के बारे में भी बताया।