देहरादून: राजभवन में 'एक शाम सैनिकों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, वीर सैनिकों को किया गया सम्मानित
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम शुरू हुआ, इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वीर सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।