सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने चोरी के 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर सामग्री किया बरामद, शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आरोपियो ने किया था चोरी
शा.प्रा. पाठशाला पंजरेह में 1 मई की रात्रि में चोरी गये सामग्री को बरामद कर चार आरोपियो को गिरफ्तार करने में मोरवा पुलिस को कामयाबी मिली है।जहां दो मई को प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक मीना वर्मा मोरवा थाना में विद्यालय का कम्पयूटर इत्यादि चोरी करने की तहरीर दिया था। जिस पर मोरवा पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया था। जहां पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त चारो आरोपियो से सामग्री जप्त कर आरोपीगणों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जे आर पर न्यायालय में पेश किया गया।